बक्शी का तालाब के इटौंजा में भूपेश बघेल जी की किसान रैली

बक्शी का तालाब के इटौंजा में भूपेश बघेल जी की किसान रैली

ललन हमारे युवा साथी और किसानों के दोस्त हैं। : भूपेश बघेल

आप बीकेटी से ललन कुमार को जिताइये और यूपी में कांग्रेस की सरकार बनाइए। : भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की तरह ही आपके यहां भी गेहूं और धान का मूल्य 2500 रुपये होगा। : ललन कुमार

यूपी में भजपा सरकार में 40 बड़े घोटाले हुए हैं। : अजय कुमार लल्लू

हमारी सरकार बनेगी तो किसानों का कर्ज माफ होगा। : ललन कुमार

बड़ी संख्या में आकर किसान रैली को सफल बनाने के लिए बीकेटी की जनता का धन्यवाद। : ललन कुमार

इतनी बड़ी संख्या लोगों का आना यह संदेश देता है  कि कौन अपना है और कौन पराया। : मनमोहन तिवारी

लखनऊ/बक्शी का तालाब, 22 दिसंबर 2021 | किसानों की समस्याओं एवं उनके अधिकारों को लेकर लखनऊ की बक्शी का तालाब विधानसभा के इटौंजा में किसान रैली का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में नागरिकों ने शिरकत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे। भूपेश बघेल को बीकेटी के किसानों ने पगड़ी देकर सम्मानित किया। इसके अलावा यूपी कांग्रेस के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के संयोजक ललन कुमार ने भूपेश बघेल को बिजली पासी की बड़ी फ़ोटो भेंट की।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि ललन कुमार हमारे युवा साथी है। उन्होंने ललन कुमार जी को पगड़ी पहनाकर उन्हें किसानों का दोस्त बताया। साथ ही कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार है और वहाँ समर्थन मूल्य से अधिक धान की खरीदारी हो रही है। आप बीकेटी से ललन कुमार को जिताइये और यूपी में कांग्रेस की सरकार बनाइए। आपके यहां भी गेहूं और धान का मूल्य 2500 सौ रुपये होगा। उन्होंने कहा कांग्रेस को वोट दीजिए और किसानों का भला कीजिए। सभी वर्ग अपने अपने मुद्दों पर वोट करे न कि जाति धर्म के आधार पर।

अजय कुमार लल्लू ने कहा उत्तर प्रदेश में किसान, नौजवान, हर इंसान परेशान है। यूपी सरकार में सारी की सारी भर्ती में  पेपर लीक करवा दिया है। यूपी में भजपा सरकार में 40 बड़े घोटाले हुए हैं। हिन्दू को करुणावादी बताया और भाजपा को हिंदुत्वादी बताया।

ललन कुमार ने किसान रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब हमारी सरकार बनेगी तो किसानों का कर्ज माफ होगा। साथ ही किसानों और आम जन का बिजली का भी माफ होगा। साथ ही कांग्रेस की सभी प्रतिज्ञाओं के बारे में बताया।

कांग्रेस पार्टी के लखनऊ जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा की आज भाजपा जो राशन बाँट रही है वह बिल कांग्रेस लाई। सत्ता में नहीं रहते हुए भी ललन कुमार ने अपने क्षेत्र में जाकर लोगों की अपार सेवा की है। यह जनसैलाब बता रहा है इस बार जनता इन्हें विधायक के रुप में देखना चाहती है।

मशहूर अभिनेता मनमोहन तिवारी ने कहा कि आज के समय मे इतनी बड़ी संख्या लोगों का आना यह संदेश देता है  कि कौन अपना है और कौन पराया। कौन अपना साथी है, और कौन मेढ़क बरसाती है। यह पब्लिक है सब जानती है। जनता ललन कुमार जी के साथ है।

एआईसीसी सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर आयुष पांडे कहा कि उत्तर प्रदेश में जो सर्वे हो रहें हैं, उसमे बीकेटी विधानसभा से कांग्रेस की जीत की बात हो रही है। आप सभी ने रैली में भारी संख्या उपस्थित होकर इस सर्वे को पुख़्ता कर दिया है।

सुनील झांझरिया ने कहा की आप सभी ने इतनी बड़ी संख्या में आकर रैली को सफल बनाया है। इससे भाजपा की नींद उड़ जाएगी। जो राम और रावण में फर्क है वही कांग्रेस और भजपा में है।