मुझे बीकेटी से प्रत्याशी बनाने के लिए प्रियंका जी का धन्यवाद्

मुझे बीकेटी से प्रत्याशी बनाने के लिए प्रियंका जी का धन्यवाद्

बीकेटी विधानसभा से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाए जाने के लिए प्रियंका दीदी का आभार व्यक्त करता हूँ। : ललन कुमार

निश्चित ही बीकेटी विधानसभा अब बदलाव चाहती है। : ललन कुमार

जनता परेशान है इसलिए इस बार कांग्रेस को मौक़ा देगी। : ललन कुमार

कांग्रेस की जीत तय है। : ललन कुमार


लखनऊ/बक्शी का तालाब, 13 जनवरी 2022 | 
कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गाँधी वाड्रा ने आज लाइव आकर आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 125 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ अभियान प्रारंभ करते समय प्रियंका गाँधी ने कहा था कि इस बार वह 40% महिलाओं को कांग्रेस का टिकट देंगी। इस बार घोषित प्रत्याशियों में महिलाओं एवं युवाओं को अधिक संख्या में मौका देकर प्रियंका गाँधी ने बता दिया है कि वह अब सिर्फ सत्ता बदलने के लिए नहीं बल्कि राजनीति में ही बदलाव करने जा रही हैं। इस लिस्ट में 40% महिलाओं एवं 40% युवाओं को मौक़ा दिया गया है। लखनऊ की बक्शी का तालाब विधानसभा से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के संयोजक ललन कुमार को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। ललन कुमार पिछले कई वर्षों से बीकेटी के लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने हर स्तर पर क्षेत्र के नागरिकों की मदद की है।

टिकट मिलने की घोषणा होते ही बक्शी का तालाब विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उत्सव का माहौल छा गया। ढोल नगाड़ों एवं पटाखों के साथ कार्यकर्ताओं ने अपनी ख़ुशी व्यक्त की। बीकेटी स्थित कार्यालय पर पहुँची महिलाओं ने ललन कुमार को मिठाई खिलाकर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की। ललन कुमार ने भी हनुमान सेतु मंदिर पर जाकर भगवान् के दर्शन किये।

कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी बनाए जाने ललन कुमार ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रियंका गाँधी को धन्यवाद् कहा। वह बोले कि ‘श्रीमती प्रियंका गाँधी जी ने मुझ पर विश्वास जताते हुए यह ज़िम्मेदारी दी है। मैं उनका ह्रदयतल से आभार व्यक्त करता हूँ। निश्चित ही बीकेटी विधानसभा अब बदलाव चाहती है। जनता परेशान है इसलिए इस बार कांग्रेस को मौक़ा देगी। कांग्रेस की जीत तय है।